जेल में कैद 400 से ज्यादा कैदियों ने जेल तोड़कर फरार, हिंसक झड़प में जेल निदेशक समेत 25 लोगों की हुई मौत
पोर्ट औ प्रिंस : यह घटना गुरुवार को राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई। जिस में 400 से अधिक कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए है। हैती (Haiti) सरकार और जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को राजधानी के पूर्वोत्तर बंदरगाह में क्रूआ बीके सिविल सर्विस जेल में हुई। फरार कैदिओं में से 60 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।
घटना के समय जेल के अंदर 1,542 कैदी थे। जेल को 2012 में कनाडा ने बनाया गया था। इसे पहले 2014 में, 300 से अधिक कैदी जेल से फरार हो गए थे। माना जा रहा है कि गैंग लीडर अर्नेल जोसेफ को जेल से भगाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। जोसेफ हैती में 2019 में गिरफ्तारी से पहले तक दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोपों में वांछित भगोड़ा था।
पुलिस प्रवक्ता गैरी डेसोर्स ने कहा कि जोसेफ के भागने के एक दिन बाद उसे एक चेकप्वांइट पर देखा गया। फिर देखे जाने पर जोसेफ ने पुलिसवालों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक जेल तोड़े जाने को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।