पाकिस्तान में हिन्दू लड़की को शादी के मंडप से किया गया अगवा, भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर जताया विरोध
पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में फिर एक हिन्दू लड़की को अगवा करके उसकी जबरन धर्मपरिवर्तन करने का वाकया सामने आया हे। हालांकि पाकिस्तान में यह घटना कोई नया नहीं हे, परन्तु इस बार लड़की को शादी के मंडप से ही अगवा करलिया गया।
घटना रविवार की हे, जिस दिन कराची से करीब 215 किलोमीटर दूर मटिआरी जिले के रहने वाले किशोर दास अपनी 24 वर्षीया बेटी भारती बाई की शादी के जश्न में जुटे थे। इसी दौरान कुछ इस्लामी गुंडे आये और लड़की को शादी के मंडप से उठाकर अगवा करलिए। लड़की को जबरन इस्लाम कबुल करवाया गया और उसकी शादी शाहरुख़ गुल नाम के एक मुसलमान लड़के से करा दिया गया। शाहरुख गुल ने ट्विटर में लड़की के इस्लाम काबुल करने के और उन दोनों के शादी के कागजात पोस्ट किया। शाहरुख़ ने यह भी बताया की लड़की ने अपनी इच्छा से इस्लाम कुबूल की हे, जो की अकसर पाकिस्तान में ऐसे गुंडे लड़की को डरा धमका कर करदेते हैं। भारती बाई की नाम बदल कर बुशरा रखदिया गया हे।
उधर इसी घटना को लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई हे। भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर अपना विरोध जताया हे। दुनिया भर में भारत के खिलाफ अल्पसंख्यक के खिलाफ जुल्म का ढिंढोरा पीटने वाले इमरान खान अभी तक इस मसले पर कोई बयान जारी नहीं किया हे।
सितम्बर 2019 में भी एक हिन्दू लड़की को अगवा कर जबरन मुस्लिम लड़के से शादी करवा दिया गया था। उससे पहले भी दो हिन्दू बहनों को जबरन इस्लाम कबूल करवाके उनके द्वारा वीडियो बनाकर मर्ज़ी से इस्लाम कबूल करने का वाकया सामने आया था। हाल ही में जनवरी में एक सिख लड़की की भी लापता होने की खबर आयी थी जो की कुछ दिनों बाद वीडियो जारी करके स्वेच्छा से इस्लाम कबूल करने की बात कही थी।
पाकिस्तान में हिन्दू और सिखों का रहना किसी नरक में रहने से कम नहीं हे। और यहाँ भारत में अभी भी नागरिकता संशोधन के खिलाफ हो रहे प्रोटेस्ट को इन्ही प्रताड़ित हिन्दुओं के जखम में नमक कहे तो इसे गलत नहीं होगा।